मुंबई में पूरे जोश ओ खरोश के साथ अदा की गई ईदुलफितर की नमाज़

मुंबई में पूरे जोश ओ खरोश के साथ अदा की गई ईदुलफितर की नमाज़,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 21 मार्च

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता । अलविदा ऐ माह ए रमज़ाँ अलविदा, इसी सदा के साथ कल शाम को मुसलमानों ने ईद के चाँद को देखा। साथ ही अपने रब का शुक्रिया भी अदा किया।एक महीने की इबादत के बदले ईद की सौगात पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। और मसरूफ हो गए अपनी खरीदारी में।

आज सुबह से ही मुंबई की तमाम मस्जिदों में 7 बजे से लेकर 10 बजे तक ईदुल फितर की नमाज़ हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इस अवसर पर पुलिस प्रशाशन का सहयोग सराहनीय रहा।

पूरे शहर में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखने को मिली ।

इस अवसर पर धारावी के मदीना मस्जिद के पेश इमाम साबिरूल कादरी और जुनैद अशरफी ने अपनी दुआओं में खुसूसी तौर पर मुल्क में अम्न ओ अमान कायम रखने की दुआएं की । और भाई चारे के संदेश को आम करने के साथ इस्लाम के बका और तहफ्फ़ुज़ की बात की।

ईदुल फितर में ईद की नमाज़ लगभग पूरी मुंबई सहित, धारावी, बांद्रा, दादर,अंधेरी,माहिम, कुर्ला, गोवंडी, मानखुर्द, मस्जिद बंदर, जकरिया रोड, मुहम्मद अली रोड, माटुंगा, मलाड, गोरेगांव, जोगेश्वरी, कांदिवली, सांताक्रुज, एंटीफिल, वडाला की मस्जिदों में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई।