धुरंधर 2 की 2 दिनों की शानदार ओपनिंग, 500 करोड़ का आंकड़ा पार,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 21 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
यह अलग बात कि इस वक्त पूरी दुनिया पर जंग के बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन फिल्मों के कारोबार पर इसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। साथ ही फिल्मों के दीवाने अपनी दीवानगी का सबूत दिल खोलकर दे रहे हैं।
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं फिल्म धुरंधर 2 के सफलता की। यूं तो धुरंधर पार्ट 1 ने जो इतिहास रचा था उस से कोई भी अंजान नहीं है। लेकिन अब धुरंधर 2 ने यह बात भी अस्पष्ट कर दी है कि फिल्म की रूह कहे जाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर का कोई जवाब नहीं है।
सिने दर्शकों ने जो उम्मीद धुरंधर 2 से लगाई थी। आदित्य धर उसमें पूरी तरह कामयाब हो गए हैं।
थिएटर का आलम यह है कि दर्शक पागल हुए जा रहे हैं इस फिल्म को देखने के लिए।
अनुराग लक्ष्य की टीम ने सिनेमा हॉल से निकलते दर्शकों का जा जायज़ा लिया तो होश उड़ा देने वाली बातें सामने आईं।
किसी ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्हें फिल्मों की पकड़ और उसे समझने में महारत हासिल है।
किसी ने कहा कि रणवीर सिंह is The Best, किसी ने राकेश बेदी को best performens की संज्ञा दी। साथ ही एक दर्शक ने यहां तक कहा कि फिल्म के सबसे मुख्य किरदार संजय दत्त ने सबको अपने शानदार अभिनय से लोहा मनवा दिया है। इसी के साथ अर्जुन रामपाल की भूमिका भी किसी से कम नहीं है। उन्होंने कभी न भुलाने वाला किरदार निभा कर अपने आप को अमर कर दिया है।
फिलहाल फिल्म धुरंधर ने अपने 2 दिन के कलेक्शन में वर्ड वाइड 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग के भी लाले पड़े हुए हैं।