पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या से रोष, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बस्ती। समाजसेवी गौर प्रथम से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संदीप निषाद के नेतृत्व में नागरिकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के अपने गांव बरगदवा में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों द्वारा चाकू और गोली मारकर कर हत्या कर दिये जाने के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाय।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन में मांग किया गया है कि पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों द्वारा चाकू और गोली मारकर कर दिये जाने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, पीडित परिवार की सुरक्षा और समुचित मुआवजा दिलाया जाय।
ज्ञापन देेने के बाद समाजसेवी संदीप निषाद ने कहा कि पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिन दहाड़े हत्या दुर्भाग्यपूर्ण और कानून व्यवस्था के समक्ष बडी चुनौती है। मुख्यमंत्री इसे गंभीरता से लेते हुये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये। साथ ही दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय। ज्ञापन देने के दौरान संदीप निषाद के साथ दिलीप चौहान, सोनू निषाद, आसू चौहान, अनिल यादव, राना चौधरी, धर्मेन्द्र राजभर, सूरज चौहान, प्रदीप यादव, मनजीत यादव, आकाश पटेल, सूर्य प्रताप राना, चंदन पाण्डेय, गोविन्द चौहान, महेश चौहान, गमये चौहान, महेन्द्र चौहान आदि शामिल रहे।