बड़कुइयाँ निवासी रामवृक्ष ने कमिश्नर को पत्र भेजकर कार्यवाही की किया माँग

चौधरी जी फैमिली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा पटेल चौक की अनियमितताओं को लेकर मण्डलायुक्त से हुई शिकायत

– बड़कुइयाँ निवासी रामवृक्ष ने कमिश्नर को पत्र भेजकर कार्यवाही की किया माँग

– निष्पक्ष जाँच हुई तो ढाबे पर ताला लगना माना जा रहा तय

बस्ती – चौधरी जी फैमिली रेस्टोरेंट एण्ड दाबा पटेल चौक द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जाँच व कार्यवाही के मुद्दे को लेकर बड़कुंइयाँ निवासी रामवृक्ष ने कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यवाही की माँग किया है ।
मण्डलायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता रामवृक्ष ने लिखा है कि पटेल चौक पर स्थित चौधरी जी फैमिली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा द्वारा जहाँ एक ओर अग्निशमन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर मानक विहीन व मिलावटी तथा सड़े – गले खाद्य सामग्रियों का प्रयोग करके ग्राहकों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तो दूसरी तरफ ग्राहकों की जेब पर कैंची भी चलाई जा रही है । ढाबे की अनियमितताओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए सम्बन्धित से सख्ततम कार्यवाही की माँग किया है ।