पौली। पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत बछइपुर व काडजी रुस्तमपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल आयोजन किया गया। जिसमें आवास , आयुष्मान कार्ड, सम्मान नीधि,पेंशन से संबंधित मामला आया।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल में 11 बजे से पौली ब्लाक के बछइपुर में सचिव सतिश कुमार की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को बताया और आये हुए आवास, पेंशन , सम्मान नीधि के 9 मामले की सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत कडजी रूस्तमपुर में संतोष मिश्रा की अध्यक्षता में 11बजे से चौपाल शुरू हुआ। जिसमे में कुल 12 लोगों ने अपनी समस्या नोट कराया। जिसमें आवास, पेंशन और नाली निर्माण, जल निकासी के मामले आये। सबसे अधिक मामले फार्मर से सम्बंधित आये जिस पर बिशेष ध्यान देने को कहा गया है। चौपाल मनरेगा के बदले नाम वी बी जी राम जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि अब मजदूरों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा और फेस हाजरी लगाया जाएगा किसी तरह का कोई अनियमितता नहीं हो सकेगा।
इस मौके पर संतोष मिश्रा,सतीश कुमार, महेंद्र प्रताप यादव,कल्पनाथ यादव, रमेश यादव अमन जयसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 11