*लगातार बारिश एवं तेज हवा से फसल क्षति के आकलन में जुटा जिला प्रशासन*
जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त उपजिलाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर करा रहे फसल क्षति का निरीक्षण एवं आकलन
*गठित टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील, प्रभावित किसानों की फसल क्षति का किया जा रहा सर्वेक्षण*
अम्बेडकरनगर। शासन की मंशानुसार एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में लगातार हो रही वर्षा एवं तेज हवा के कारण संभावित फसल क्षति के आकलन हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा आज अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभावित क्षेत्रों एवं फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा क्षति का आकलन कराया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित राजस्व एवं संबंधित विभागों की टीमें भी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर फसल क्षति का निरीक्षण एवं आंकलन कर रही हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों की फसल क्षति का नियमानुसार सर्वेक्षण एवं आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।