चोरी व छिनैती से सम्बन्धित कुल 07 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण

चोरी व छिनैती से सम्बन्धित कुल 07 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक सप्ताह के अंदर चोरी हुई 04 अदद मोटरसाइकिल व छिनैती की घटना से सम्बन्धित एक अदद लेडीज पर्स, 1330/- रूपये नकद आदि बरामद कर 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

 

आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शुभम यज्ञसैनी पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी मोहल्ला गुदडी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर नम्बर UP 40 V 3339 मोहल्ला गुदडी, निकट भास्कर मंदिर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।

दिनांक 10.3.2026 को श्री राम सूरत वर्मा एडवोकेट निवासी घसियापुरी बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटसाइकिल सुपर स्पलेंडर नम्बर UP 42 AR 9878 को जिला अस्पताल बहराइच से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गयी है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार को आवंटित किया गया ।

दिनांक 11.03.2026 को श्री जैद खान पुत्र हमीदुल हसन खान निवासी मेवातीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल UP40 AF 6641 को घंटाघर क्षेत्र में शंकर बेकरी के पास से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।

दिनांक 14.03.2026 को वादी श्री रजत कुमार गर्ग पुत्र नीरज कुमार गर्ग निवासी मोहल्ला वजीरबाग बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर नम्बर UP40AC1051 को मोहल्ला मीराखेलपुरा से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 57/206 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री अमित प्रताप सिंह को आवंटित की गयी ।

दिनांक 10.03.2026 को श्री अनिल तिवारी पुत्र श्री निम्बू तिवारी निवासी ग्राम चित्रकूट नेवादा थाना रामगाँव जनपद बहराइच द्वारा सूचना दिया गया कि दिनाँक 10.03.2026 को मै अपनी बहन श्रीमती राजपता पत्नी श्री उमाकान्त तिवारी ग्राम तिवारी पुरवा जय राम जोत थाना कटरा बजार जनपद गोन्डा के घर से अपनी बहन व उसके बच्चो को साथ लेकर अपनी ई-रिक्शा से वापस अपने घर ले जा रहा था जब थाना कोलवाली नगर क्षेत्र हनुमान मन्दिर बशीर गंज मोड पर पहुंचा था कि समय करीब 8.30 बजे रात्रि को पीछे से एक मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आये और मेरी भाँन्जी रेशू तिवारी के हाथ से एक पर्श छपट्टा मार कर लेकर चले गये पर्श मे कुछ रुपये व अन्य सामान थे। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 304(2) बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 संजय कुमार को आवंटित की गयी है।

 

उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा आज दिनांक 15.03.2026 को उपरोक्त चोरी हुई मोटरसाइकिले व छिनैती की घटना का सफल अनावरण कर मु0अ0सं0 46/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल बजाज पल्सर नम्बर UP 40 V 3339, मु0अ0सं0 50/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल सुपर स्पलेंडर नम्बर UP 42 AR 9878, मु0अ0सं0 52/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल UP40 AF 6641 व मु0अ0सं0 57/2026 से सम्बन्धित मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेंडर नम्बर UP40AC1051 व मु0अ0सं0 51/2026 से सम्बन्धित एक अदद लेडीज पर्स भूरे रंग का , एक छोटा डिब्बी पाडंस पाऊडर, एक डिब्बी हनी अलमंड क्रीम व 1330/- रूपये नगद बरामद कर अभियुक्तगण 1.उत्सव यादव उर्फ चुन्नी पुत्र मंशाराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वशीरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बहाइच 2. रिजवान उर्फ बउरा पुत्र कादीर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी निकट चावला बेकरी मोहल्ला काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच को रामलीला मैदान तिराहा मोड से समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्तगण उपरोक्त दवारा मोटरसाइकिल नम्बर UP 40 BF 6842 जो थाना

रामगांव क्षेत्र रोज पैलेस के पास से चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में दिनांक 17.02.2026 को थाना रामगांव में मु0अ0सं0 50/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ । इसी मोटरसाइकिल से अभियुक्तगण द्वारा थाना खैरीघाट क्षेत्र में बर्दहा से एक महिला से बाला छीनने की घटना कारित की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना खैरीघाट में मु0अ0सं0 59/26 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।

 

अभियुक्तगण का नाम व पता  में उत्सव यादव उर्फ चुन्नी पुत्र मंशाराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी वशीरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बहाइच , रिजवान उर्फ बउरा पुत्र कादीर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी निकट चावला बेकरी मोहल्ला काजीपुरा उत्तरी थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच आदि उपस्थित

बरामदगी में 04 अदद मोटरसाइकिल चोरी की व एक अदद लेडीज पर्स भूरे रंग का , एक छोटा डिब्बी पाडंस पाऊडर, एक डिब्बी हनी अलमंड क्रीम व 1330/- रूपये नगद

 

गिरफ्तारी टीम का विवरण

1. उ0नि0 श्री संजय गौतम

2. उ0नि0 श्री अमित प्रताप सिंह

3. उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह

4. उ0नि0 श्री रविशंकर

5. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार

6. हे0का0 श्रीनाथ शुक्ला

7. हे0का0 अनिल कुमार यादव

8. का0 अकरम अंसारी

9. का0 अतुल पाण्डेय

10. का0 शाहरूख खान

 

अपराधिक इतिहास अभियुक्त उत्सव यादव उर्फ चुन्नी

1.मु0अ0सं0 165/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली देहात बहराइच

2.मु0अ0सं0 310/2025 धारा 304(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली देहात बहराइच

3.मु0अ0सं0 257/2025 धारा 304(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना रामगांव बहराइच

4.मु0अ0सं0 146/2019 धारा 323/336/504/506 भादवि थाना रामगांव जनपद बहराइच

5.मु0अ0सं0 198/2023 धारा 392 भादवि थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

6.मु0अ0सं0 366/2024 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएएस थाना रामगांव जनपद बहराइच