शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: हथिगवां पुलिस ने वांछित को भेजा जेल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: हथिगवां पुलिस ने वांछित को भेजा जेल

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को हथिगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को क्षेत्र के पावरहाउस मोड़ के पास से पकड़ा गया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना हथिगवां क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे के संबंध में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी हथिगवां पावरहाउस मोड़ के पास महाराजपुर रमबगिया में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सूरज सिंह उर्फ छोटू (25) निवासी पूरेजीत चौधरी, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69/351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, उपनिरीक्षक प्रिन्स तिवारी, उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल गंगासागर और महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला शामिल थीं।