संतकबीरनगर में अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ की अहम बैठक

संतकबीरनगर में अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ की अहम बैठक

 

सैयद मोहम्मद दानिश बने जिला सचिव, शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ जनपद संतकबीरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कुसुरु कला में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और शिक्षकों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।

संरक्षक डॉ. गोस्वामी गौरव भारती के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. योगेश द्विवेदी की संस्तुति पर श्री सैयद मोहम्मद दानिश को संघ का जिला सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.आर. देववंशी, जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, जिले के वरिष्ठ प्रबंधक एवं प्रबंधक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सलेक चंद्र गुप्ता तथा मेंहदावल के प्रबंधक जनाब मोहम्मद शकील सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

नवनियुक्त जिला सचिव सैयद मोहम्मद दानिश ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की नीतियों और उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने सदस्यता अभियान को तेज करने तथा शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही शिक्षकों की वास्तविक ताकत है और सभी साथियों के सहयोग से जनपद में संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

पदाधिकारियों ने जताया विश्वास

जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर समेत अन्य पदाधिकारियों ने सैयद मोहम्मद दानिश को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षकों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा करेगा।

बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।