रंगों और उल्लास से झूम उठा सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद का परिसर
एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने शिक्षकों संग खेली होली
जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित पर्व मनाने की अपील
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। होली मिलन समारोह के अवसर पर पूरा सूर्या कैंपस अबीर-गुलाल के रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यालय परिवार ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों के इस पावन पर्व का आनंद उठाया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ के साथ पारंपरिक तरीके से होली खेली। सभी ने
एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण रहा और रंगों की छटा ने सभी को उल्लास से भर दिया।
इस अवसर पर एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने समस्त
शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। इस दिन हमें गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियों के रंग साझा करने चाहिए।” उन्होंने सभी से अपील की कि होली को सुरक्षित, संयमित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से इस आयोजन को यादगार बनाया और उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।