गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करें शहरवासी: रियाज अहमद ‘टेनी

 

होली और रमजान के पावन अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई, अमन-चैन की दुआ की

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या हमेशा से आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द की केंद्र रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महानगर उपाध्यक्ष रियाज अहमद ‘टेनी’ ने आगामी त्योहारों—रंगों के उत्सव होली और इबादत के मुकद्दस महीने रमजान—को लेकर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
देश के लिए पेश करें भाईचारे की मिसाल मीडिया को जारी अपने बयान में रियाज अहमद ‘टेनी’ ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि खुशियों का त्योहार होली और बरकतों का महीना रमजान एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें इन दोनों त्योहारों को पूरी श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। अयोध्या से निकलने वाला भाईचारे का संदेश पूरे देश के लिए एक मिसाल बनना चाहिए।अमन-चैन और खुशहाली की कामना महानगर उपाध्यक्ष ने समाज के हर वर्ग से अपील की है कि वे एक-दूसरे की खुशियों में शरीक हों और देश में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का जरिया होते हैं।शांतिपूर्ण उत्सव: सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं।
गंगा-जमुनी संस्कृति: अयोध्या की साझा संस्कृति को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। युवाओं को संदेश: सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों से दूर रहकर सौहार्द बनाए रखें।अंत में, रियाज अहमद ‘टेनी’ ने ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना की कि यह समय सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आए।