सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार भेंट कर की गई विदाई

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार भेंट कर की गई विदाई

 

आज दिनांक 28.02.26 को 05 पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर “पुलिस लाइन सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप रामायण/ कुरान शरीफ व ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी गण में राजनाथ, उपनिरीक्षक ना0पु0 ,  रूप नरायन, उपनिरीक्षक ना0पु0 , विश्वकर्मा सिंह यादव, उपनिरीक्षक ना0पु0 ,  मुहम्मद शमून अंसारी, उर्दू अनुवादक/ सह प्रधान सहायक ,  सत्य प्रकाश द्विवेदी, लीडिंग फायर मैन