6 मार्च से सिद्धेश्वर धाम मोतिगरपुर बसखारी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीरामकथा का आयोजन
अम्बेडकर नागा।आगामी 6 मार्च से 16 मार्च तक सिद्धेश्वर धाम ग्रामसभा मोतिगरपुर ब्लाक बसखारी में होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीरामकथा को भव्य रूप देने की तैयारी लगातार चल रही है।
आयोजन समिति के प्रमुख श्याम बाबू व अध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख ब्सखारी संजय सिंह,चेयरमैन ओमकार गुप्ता सर्वेश सिंह,प्रदीप सिंह,गोपाल सोनी,तिलथु जायसवाल, केदार यादव,बाबू बच्चा सिंह,वीरेंद्र निषाद,विकास पांडे,सुरेन्द्र सिंह,पीयूष उपाध्याय,रवि कन्नौजिया,गोपाल,दिलीप सोनी,लालजी यादव,गगन मौर्या,चंद्रिका मौर्या, दीपक,महेंद्र जायसवाल,शेलेंद्र मौर्य, प्रियांशु,ऋषि पांडे, आलोक वर्मा,दुर्गा सिंह,अभिषेक विश्वकर्मा सहित पीठ से जुड़े बड़ी संख्या में भक्तजन प्रचार प्रसार के लिए बैनर पोस्टर लगाने के साथ हैंडबिल के वितरण कर लोगो को इस आयोजन से जोड़ने का काम कर रहे है।
इस कथा को अयोध्या धाम के पूज्य कथा बाचक डॉ0चंद्राशु महाराज अपने मुखारविंद से श्रोताओं को रस्वादन करवाने वाले है जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलेगा।
आयोजन समिति से जुड़े श्याम बाबू ने बताया 6 मार्च दोपहर 2 बजे शोभायात्रा पूरे बाजार में भ्रमण करेगी जिसमे पीठ से जुड़े भक्तजन ब्सखारी के आसपास गांवों व जिले के सम्मानित जनमानस व व्यास जी के अनुयायियों की बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे इसके लिए व्यापक जनसम्पर्क किया जा रहा है!
7 मार्च से 15 मार्च तक कथा का लाभ और समापन के पश्चात 15 मार्च भंडारे का भी प्रसाद भक्तजनों प्राप्त होना है ऐसी तैयारी चल रही है।