गाँव में सुख शांति समृध्दि हेतु रामचरित मानस पाठ ,वृहद भंण्डारे का हुआ आयोजन

गाँव में सुख शांति समृध्दि हेतु रामचरित मानस पाठ ,वृहद भंण्डारे का हुआ आयोजन।

 

अम्बेडकर नगर,आलापुर। जिले के विकासखंण्ड जहाँगीरगंज के ग्राम पंचायत शंकरपुर वर्जी स्थित योधी ब्रह्मबाबा के स्थान पर रामचरित मानस अखंण्ड पाठ आयोजित किया गया।रामचरित मानस पाठ का श्रवण करने के बाद शनिवार को मंन्दिर परिसर में यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ पं.विद्यानन्द मिश्रा व ओम मिश्रा ने विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया। यज्ञ मे मुख्य यजमान शशिकांन्त मिश्रा एवं ग्रामवासी रहे। दोपहर में रामायण की सामूहिक आरती की गई।सामूहिक आरती में सैकड़ों श्रद्भालुओं ने भाग लिया।सामूहिक आरती पश्चात वृहद भंण्डारा आयोजित किया गया।भंण्डारे में सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।भंण्डारा में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा उक्त मौके पर ग्राम प्रधान फूलचंद्र,भाजपा नेता भँवरनाथ विश्वकर्मा,रोजगार सेवक विपुल कुमार,राम सम्हार प्रजापति,दुर्गा प्रसाद मिश्र,विनीत गायक अजय सैनी,सूर्य कुमार श्रीवास्तव,महेश मिश्र,चंद्रभान मिश्र,डाॅ. गुलाबचंद यादव,सुभाषचंद्र मिश्र लेखक,राधेश्याम मिश्र,आशुतोष मिश्र,संस्कार मिश्र,दिलीप मिश्र,विवेक मिश्र ग्राम वासी मौजूद रहे ।