प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार के मामले में डीआईओएस ने प्रबंधक को तलब किया

*प्रधानाचार्य से दुर्व्यवहार के मामले में डीआईओएस ने प्रबंधक को तलब किया*

 

संत कबीर नगर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बोर्ड व्यास की प्रधानाचार्य अवध राज के साथ प्रबंधक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने सख्त तेवर अपनाया है।विद्यालय के प्रबंधक को साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में तलब किया है। प्रधानाचार्य अवधराज को भी लिखित अभिकथन व साक्ष्य लेकर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। प्रकरण को संज्ञान में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने भी कड़ा रुख अख्तियार किया है।

प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने प्रधानाचार्य अवधराज को साथ लेकर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले को अवगत कराया है और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।