फाल्गुन मास कि एकादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा से श्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य निशान यात्रा निकला गया
नौतनवां (महराजगंज) फाल्गुन मास कि एकादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा से श्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य निशान यात्रा निकला गया।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवां, रेलवे स्टेशन चौराहा, गांधी चौक होते हुये श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंची।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष, बच्चे शामिल रहे। रंग-गुलाल और फाग गीतो के साथ नाचते गाते हुये निशान यात्रा में शामिल रहे। पूरा नगर रंग-गुलाल और श्याम बाबा के भजनों से भक्तिमय हो गया।
यात्रा श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पर पहुंची। फाल्गुन मास की रंगभरी एकादशी को श्याम बाबा को श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किये। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, नपा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, कृष्णा वेरीवाल, पवन वेरीवाल, भोला जोशी, गौतम जोशी, संजय अग्रवाल, दिनेश खेतान, मुकेश वेरीवाल,मनीष वेरीवाल, अंकुर अग्रवाल, विनोद मित्तल, सत्यनारायण अग्रवाल, कमल पोद्दार, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, विशाल जायसवाल, प्रमोद पाठक, अनिल जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।