05 दिवसीय साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग एवं AI प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण-पत्र किया गया वितरित
आज दिनांक 20.02.2026 को जनपद में तकनीक-सक्षम एवं सुदृढ़ पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 05 दिवसीय ‘साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग एवं AI परिचय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत आज प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
05 दिवसीय ‘साइबर सुरक्षा, नेटवर्किंग एवं AI परिचय’ प्रशिक्षण जिला समन्वयक श्री बलराम शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें जनपदीय कुल 17 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को चरणबद्ध एवं व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, मालवेयर, रैनसमवेयर, सोशल इंजीनियरिंग से बचाव, डेटा सुरक्षा, नेटवर्किंग आधारभूत संरचना, डिजिटल साक्ष्य संधारण, आईपी लॉग विश्लेषण एवं साइबर ट्रैकिंग की प्रक्रियाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अर्जित ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं डिजिटल सुरक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में स्मार्ट पुलिसिंग प्रणाली को मजबूत करने तथा साइबर सुरक्षा क्षमता को उन्नत स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।