टाटा मोटर्स का शोरूम खुलना हरैया के लिए गर्व की बात: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह
बस्ती। सोमवार को हरैया तहसील के महूघाट में खुला डी. एस. टाटा मोटर्स का शोरूम वर्कशॉप विधि विधान पूजा अर्चना के साथ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह शोरूम के मालिक डीके सिंह जोनल मैनेजर अंशुमन सामता ऋषभ सिंह नहीं फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने कहा कि बस्ती जनपद के महूघाट के लिए यह गर्व की बात है कि टाटा मोटर्स के वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ है आने वाले दिनों में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं आसानी से मिल सकें गी और कंपनी के मैनेजर डीके सिंह ने कहा कि टाटा मोटर्स की छोटी बड़ी सभी प्रकार गाड़ियों का सर्विस यहां उपलब्ध है अब लोगों को दूर दराज जाकर गाड़ी की सर्विसिंग नहीं करनी होगी अच्छी सुविधा के साथ अच्छा कार्य किया जाएगा वही ऋषभ सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए कहां की टाटा मोटर्स का शोरूम खुला क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे हर प्रकार की गाड़ियां यहां पर सर्विस की जा सकेंगे और उन्हें सुविधा मिल सकेंगे इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी अमित खरे शुभम सक्सेना संदीप राजकांठ पूर्व ब्लाक प्रमुख जोगिंदर सिंह पर ब्लॉक प्रमुख मदन सिंह अमित सिंह विजय कुमार आनंद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।