नानपारा में अवैध कब्ज़ों के विरूद्ध जारी है ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
एसडीएम के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर बने अस्थायी कब्जों को कराया गया ज़मीदोज़
बहराइच । नानपारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामनगर गुलरिया, हरिहरपुर पुरैना व जलालपुर स्थित गाटा संख्या 551 रकबा 0.006 हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 470 रकबा 0.10 हेक्टेयर जोकि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के नाम दर्ज है तथा गाटा संख्या 122 रकवा 0.099 हेक्टेयर खलिहान व गाटा संख्या 766 रकवा 0.034 हेक्टेयर पर ग्राम के ही कुल 06 व्यक्तियों के द्वारा लंबे समय से सरकारी भूमि पर अस्थाई टीन शेड व झोपड़ी डालकर किये गये अवैध कब्ज़े को उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक मिश्रीलाल पाल व क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा एसएसबी व पुलिस की मदद से हटवा दिया गया। अवैध कब्ज़ों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से अवैध कब्ज़ेदारों के हौसले पस्त होते दिखायी दे रहे हैं। तहसील प्रशासन की सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश क्षेत्र में गया है कि सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही से आमजन में यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि वर्तमान प्रशासन अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः