सूर्या के वार्षिकोत्सव में संस्कृति और देशभक्ति की गूंज, नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सूर्या के वार्षिकोत्सव में संस्कृति और देशभक्ति की गूंज, नौनिहालों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का समावेश जरूरी – सीडीओ जयकेश त्रिपाठी

 

संस्कारित नागरिक गढ़ रहा है सूर्या संस्थान – प्रो. ओपी पांडेय

 

बचपन संवारने के साथ उज्ज्वल कैरियर निर्माण का संकल्प – डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, चेयरमैन सूर्या ग्रुप

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर।जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद का 13वां वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति से ओतप्रोत नौनिहालों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे कैंपस को भावविभोर कर दिया। बिहार, असम, पंजाब, राजस्थान की सांस्कृतिक झलकियों से लेकर भोजपुरी की ऐतिहासिक प्रस्तुति तक, छात्र-छात्राओं ने विविधता में एकता का अनुपम संदेश दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिले के मुख्य विकास अधिकारी श्री जयकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के नौनिहालों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और सामाजिक मूल्यों से भी परिपूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने समय के सदुपयोग, परिवार व समाज में संवाद की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि केवल नौकरी और धन अर्जन ही जीवन की सफलता नहीं है, बल्कि सामाजिकता और पारिवारिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुतियों को “अद्भुत और अलौकिक” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विशिष्ट अतिथि प्रो. जितेंद्र मिश्र (गोरखपुर विश्वविद्यालय) ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपें, बल्कि उन्हें अपने कैरियर का चुनाव स्वच्छंद रूप से करने दें। सही मार्गदर्शन और सहयोग ही बच्चों को आत्मविश्वासी बनाएगा। उन्होंने सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहनीय बताया।

विशिष्ट अतिथि प्रो. ओपी पांडेय ने छात्रों के प्रदर्शन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि सूर्या संस्थान रोजगारपरक शिक्षा का सशक्त केंद्र बन चुका है। यह संस्थान केवल श्रेष्ठ परफॉर्मर ही नहीं, बल्कि एक संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण भी कर रहा है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सूर्या ग्रुप नौनिहालों के बचपन को संवारने के साथ-साथ उनके कैरियर को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

 

प्रधानाचार्य श्री रविनेश श्रीवास्तव ने विद्यालय की स्थापना से अब तक की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य श्री शरद त्रिपाठी ने किया।

समारोह का शुभारंभ परिवार की मुखिया श्रीमती चंद्रावती देवी, मुख्य अतिथि श्री जयकेश त्रिपाठी (सीडीओ), जिला विकास अधिकारी श्री प्रेम शंकर त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो. ओपी पांडेय, प्रो. जितेंद्र मिश्र, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव

 

डायरेक्टर श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एसआर के एमडी श्री राकेश चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती की डायरेक्टर श्रीमती शिखा चतुर्वेदी तथा प्रधानाचार्य श्री रविनेश श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती एवं संस्थापक स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलिराम यादव, अपना दल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्कर चौधरी, श्री अभय नंद सिंह, श्री अजय पांडेय, श्री रत्नेश मिश्र, श्री अजय मिश्र, प्राचार्य श्री वेद प्रकाश पांडेय, एसआर के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री मनोज पांडेय, श्री अमरनाथ उपाध्याय, श्री नितिश द्विवेदी, श्री आशुतोष पांडेय, श्री निहाल चंद्र पांडेय, श्री रवींद्र यादव सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक वैभव, अनुशासन और उत्कृष्ट आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि सूर्या संस्थान शिक्षा के साथ संस्कारों का भी सशक्त केंद्र है।