जनसत्ता दल टूर्नामेट का बाबागंज विधायक ने किया उद्घाटन।
बाबागंज विधानसभा बाबागंज क्षेत्र के लरू गांव में जनसत्ता कप टूर्नामेंट आयोजित किया गया मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक विनोद कुमार सरोज ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सभी खिलाड़ियों का परिचय दिया बिनोद कुमार ने कहा कि गांव गलियों में खेल कूद का आयोजन किया जाना चाहिए इससे नवयुवकों का शारीरिक विकास होता है।
बंडूपुर एवं राय अस्कारनपुर के बीच टास हुआ बड्डूपुर ने टास जीतकर कर फील्डिंग लिया।
राय अस्कारनपुर ने आठ ओवर में 92 रन बनाए ।
बड्डूपुर ने आठ ओबर में सात विकेट के नुकसान में 95 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया।
इस मौके पर लरू प्रधान मुलायम सिंह यादव ,पूर्व प्रधान राम सुख गौतम ,कोटेदार दिनेश कुमार मिश्र ,राजन दुबे ,श्यामलाल सरोज ,रामराज पटेल ,राम अभिलाष पटेल, शिव बहादुर सिंह ,कुलदीप पटेल, रमेश पटेल ,विमलेश कुमार गौतम ,सुरेंद्र कुमार यादव ,भाई लाल यादव ,चंद्रेश यादव बीडीसी, बबलू सरोज, ददन सिंह ,डीएम सिंह ,लाल जी सरोज, सोनू सरोज ,अखिलेश सरोज, संतोष पटेल -आदि उपस्थित रहे । दर्शकों एवं अतिथियों को ग्राम प्रधान मुलायम सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।