अंजू श्रीवास्तव ने किया नवोदय निर्झरणी का विमोचन 

अंजू श्रीवास्तव ने किया नवोदय निर्झरणी का विमोचन

 

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान द्वारा प्रकाशित ‘नवोदय निर्झरिणी ई मासिक पत्रिका ‘माह दिसंबर’2025 अंक का आभासी विमोचन वरिष्ठ कवयित्री अंजू श्रीवास्तव द्वारा 31 जनवरी को विमोचन किया गया। संस्थान के संस्थापक डा. ओम प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’ के मार्गदर्शन पत्रिका की प्रधान संपादिका डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ एवं संपादक डा. कृष्ण कांत मिश्र द्वारा संपादित पत्रिका में मंच के तमाम साहित्यकारो ने विभिन्न विषयों पर अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने मनोभाव को काव्य के विविध विधा की रचनाओं से अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान किया है।

विमोचन के इस शुभ अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ कृष्ण कान्त मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष डा. पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’, मीडिया अधीक्षक डॉ सुधीर श्रीवास्तव, वरिष्ठ परामर्शदाता व छन्दाचार्य लवकुश तिवारी, एडवोकेट डॉ राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, एकता गुप्ता, शशिकला नायक, स्वर्ण लता सोन, डा. विजय प्रताप शाही, के एल. महोबिया, रंजना बिनानी, गौतम सिंह, जे एन बैरागी, अशोक दोशी, डॉ जय प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्र मुखर , सहित संस्थान से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक साहित्यिक मनीषियों ने पत्रिका प्रकाशन/विमोचन की शुभकामनाएं देते हुए विमोचन को भव्य बनाया। विमोचन करते हुए अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि संस्थान का यह कदम रचनाकारों विशेष रूप से नवोदित रचनाकारों को दिशा देने का अनूठा प्रयास है और ऐसी ही तमाम ई पुस्तकों के प्रकाशन की योजनाएं उत्साहित करने वाली हैं। जिनमें कहानी संग्रह, निबंध संग्रह, शोध पत्र ऐसी कई विधाओं को शामिल किया जाएगा।

विमोचनोपरांत अंजू श्रीवास्तव ने सभी उपस्थिति मनीषियों, संस्थान के पदाधिकारियों, संपादक मंडल के सदस्यों को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका आम पाठकों को सौंपा।