हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए स्थान व तिथि निर्धारित

हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए स्थान व तिथि निर्धारित

07 से 12 फरवरी तक होगा हज यात्रियों का टीकाकरण

बहराइच 04 फरवरी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि हज यात्रा 2026 के लिए चयनित यात्रियों के मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एक्ज़ामिनेशन एवं वैक्सीनेशन के लिए 18 फरवरी 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 07 फरवरी को मदरसा दारूल उलूम मसूदिया मिस्बाहिया सलारगंज बहराइच, 09 को मदरसा उस्मानिया इस्लामिक स्कूल कैसरगंज व मदरसा अलजामेतुन नूरिया ऐनी इस्लामिक कैसरगंज 11 को मदरसा दारूल उलूमकादरिया बेलदारन टोला नानपारा व 12 फरवरी को मदरसा जामिया अरबिया मसूउदिया नुरूल उलूम, काजीपुरा बहराइच में मेडिकल स्क्रीनिंग, मेडिकल एक्ज़ामिनेशन, वैक्सीनेशन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। मो. खालिद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई द्वारा मोहम्मद एहसार्नुरहमान मो.न. 9721861702 को प्रशिक्षक नामित किया गया है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः