*गणतंत्र दिवस–2026 के पावन अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए जाने हेतु जनपद अम्बेडकरनगर से 04 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का चयन*
*01.अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार — स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह*
*02.अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव — रजत प्रशंसा चिन्ह*
*03 पुलिस उपाधीक्षक टाण्डा/लाइन शुभम कुमार — रजत प्रशंसा चिन्ह*
*04.उपनिरीक्षक प्रभाकान्त तिवारी — रजत प्रशंसा चिन्ह*
उक्त अधिकारी द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान प्रदर्शित उत्कृष्ट शौर्य, साहस एवं समर्पण के दृष्टिगत यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करती है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने सभी चयनित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।