कड़ाके की ठंड में योग से दूर करें नसों और मांसपेशियों की अकड़न-ओम प्रकाश आर्य
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) राजकीय इण्टर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय हाल चल रही निःशुल्क योग कक्षा में इस कड़ाके की ठंड में भी साधकों का हौसला कम नहीं हुआ है।यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि ठंड में शरीर की मांसपेशियों और नसों में अकड़न आ जाती है जिसे योग व्यायाम से ठीक किया जा सकता है। मौसम के अनुसार आहार विहार के साथ योगासनों, प्राणायाम और व्यायाम के क्रम में परिवर्तन से हम स्वस्थ रह सकते हैं। पतंजलि योग समिति के संरक्षक और योग शिक्षक प्रशिक्षक डॉ नवीन सिंह ने बताया कि इस कक्षा में समय समय पर निःशुल्क जांच, चिकित्सा और परामर्श दिया जाएगा साथ ही यज्ञ चिकित्सा के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। सुभाष चन्द्र आर्य जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति बस्ती ने बताया कि योग शिक्षक जवाहर लाल, दीनानाथ शुक्ल और राम अचल चौरसिया द्वारा साधकों को भी शिक्षक बनकर सेवा देने की प्रेरणा दी जाती है जिसके माध्यम से कई साधक योग शिक्षक भी बन चुके हैं और आमजनमानस को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में यज्ञ चिकित्सा की ट्रेनिंग भी साधकों को दी जाएगी साथ ही अष्टांग योग का पाठ पढ़ाया जाएगा।