राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 10 जनवरी से

बस्ती जिला वॉलीबॉल संघ बस्ती एवं बजरंग बली सरस्वती व्यामशाला बस्ती के संयुक्त तत्वधान में 19वीं स्व श्री मती जगदंबिका देवी एवं स्व श्री हनुमंत प्रसाद मिश्र मेमोरियल राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन कल दिनांक 10 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे परमेश्वर पार्क मंगल बाजार पुरानी बस्ती के मैदान में होगा।आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री वंशगोपाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्री मनोज गुप्ता एवं श्री नीरज गुप्ता जी होंगे ।आयोजन समिति के संयोजक राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र (पट्टू भैया) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में कल से साईं रायबरेली,वाराणसी,गोरखपुर हॉस्टल,अयोध्या हॉस्टल, आजमगढ़,लखनऊ स्टेडियम,देवरिया हॉस्टल,सिवान,T.D. कॉलेज जौनपुर सहित राज्य की कुल 18 टीम प्रतिभाग करेगी ।प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक में मनोज सोनी ,राजेश्वर वर्मा ,डॉ. अरशद,जमील अहमद ,मनोहर लाल ,कम्मू भाई ,राजेश सोनी,प्रिंस ,आशीष,परवेज,आदि लोग मौजूद रहे।