*रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता*
बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौलिहवा के राजस्व गांव इटहिया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाया गया RRC सेंटर आज पूरी तरह से बदहाल पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है, सेंटर तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है। अंदर कूड़ा संग्रह के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सेंटर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला,* ऊपर लगा टीन शेड का कुछ हिस्सा गायब है।
ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि स्वच्छता को लेकर विभाग कितना गंभीर है। जब लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी सेंटर का ये हाल है, तो कहीं न कहीं सरकारी धन का दोहन हो रहा है।
कागजों में तो ग्राम पंचायत तौलिहवा का इटहिया स्वच्छ दिख रहा है, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अब देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागते हैं या फिर ये सेंटर ऐसे ही खंडहर में तब्दील हो जाएगा।