*महाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात को मिला सेवा मेडलमहाकुंभ 2025 में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात को मिला सेवा मेडल
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा महाकुंभ 2025, प्रयागराज के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “महाकुंभ सेवा मेडल” एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आज दिनांक 09.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में महोदय द्वारा सेवा मेडल लगाकर उनके कार्यों की सराहना की गई। ड्यूटी के दौरान प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, बल्कि श्रद्धालुओं की सहायता, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में भी अद्भुत कार्यकुशलता का परिचय दिया गया।
उल्लेखनीय है कि विश्व के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025, प्रयागराज का आयोजन विभिन्न आयामों में अभूतपूर्व एवं अद्वितीय रहा, जिसके फलस्वरूप इस आयोजन को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। इस महाआयोजन में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान दिया गया। उनके इस विशिष्ट योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए महोदय द्वारा उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।