विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन शनिवार को

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन शनिवार को

बस्ती । हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग तथा स्वाभिमान को लेकर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हर्रैया के बीआर इंटर कॉलेज के परिसर में 10 जनवरी शनिवार को प्रस्तावित है। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सेंथिल जी तथा सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ दीनानाथ पटेल रहेंगे। सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए बीते एक सप्ताह से तैयारी चल रही हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर हिंदू समुदाय के लोगों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किए हैं।