क्षेत्राधिकारी यातायात ने रिक्रूट आरक्षियों को जागरूक किया: प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी

क्षेत्राधिकारी यातायात ने रिक्रूट आरक्षियों को जागरूक किया: प्रतापगढ़ में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में 05 जनवरी 2026 को रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात/नोडल अधिकारी अनिल कुमार राय ने रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आरक्षियों को स्वयं नियमों का पालन करने और आमजन को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सड़क संकेतकों व चिन्हों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना था।