उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन, मलेशिया जाएंगे

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन, मलेशिया जाएंगे

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के होनहार खिलाड़ी ने खेल के क्षेत्र में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र शिवम पाण्डेय ने (ताइक्वांडो) में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (मलेशिया) के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, खेल प्रशिक्षकों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे शिवम् पाण्डेय से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।