जाबाजों ने दिखाया अपने प्रतिभा का जौहर: सूर्या एकेडमी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज

*जाबाजों ने दिखाया अपने प्रतिभा का जौहर: सूर्या एकेडमी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज*

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर – जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में आज खेल के महाकुंभ भव्य वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम अनुज कनौजिया, प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी, पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने मां सरस्वती व पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

 

*छात्रों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य – डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी*

 

प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि एकेडमी में अध्यनरत छात्रो का सर्वांगीण विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है जहां शिक्षा के साथ खेल प्रतियोगिताओं पर बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में छात्र वालीबाल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, खो खो, लंबी दौड़, रस्साकशी सहित अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

 

*शिक्षा और खेल का घनिष्ठ सम्बन्ध*

 

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम अनुज कनौजिया ने कहा कि शिक्षा और खेल का बहुत ही घनिष्ठ सम्बन्ध है इसीलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का होना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से छात्रों का मानसिक व चरित्र का विकास होता है तो वहीं खेल से शारीरिक विकास होता हैं।

 

*छात्राओं ने दिखाया जौहर*

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिभा का जौहर दिखाया वह सराहनीय है।

 

*इस मौके पर रहे उपस्थित*

 

इस मौके पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय, सीपी श्रीवास्तव, नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, आरती चौधरी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।