प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र/पिंक बूथ सर्किल कलवारी थाना नगर, बस्ती द्वारा टूटने की कगार पर खड़े 02 जोड़े पूनम पत्नी मंगरू ग्राम/कस्बा वउलिया थाना नगर जनपद बस्ती, बेबीनाज पत्नी सत्तार अहमद निवासी रजली थाना नगर जनपद बस्ती, जिनके मध्य विगत कई वर्षों से इनके रिश्ते खराब चल रहे थे एवं टूटने की कगार पर थे, पिंकबूथ,परामर्श-केंद्र, सर्किल-कलवारी, जनपद-बस्ती पर नियुक्त कर्मियों द्वारा अथक प्रयास से राजी-खुशी से रहने के लिए सुलह-समझौते पर तैयार हैं। जिसके क्रम में जोड़े को राजी-खुशी विदा किया गया तथा आम जन-मानस में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक सोच में वृद्धि के लिए जोड़े के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।