डीडीओ ने चौपाल कार्यक्रम में लिया भाग: बिहार ब्लॉक के मंडल भासौ ग्राम सभा में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

बिहार ब्लॉक के मंडल भासौ ग्राम सभा में ‘गांव की समस्या गांव की चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीडीओ के एन पांडेय ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना था। इस अवसर पर खण्डविकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग भी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान अभिनाश यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान, डीडीओ के एन पांडेय ने बिहार ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी हासिल की। खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान वेग ने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई समस्या है, तो वे बेझिझक अपनी बात रख सकते हैं।