महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सरयू तट स्थित श्रीदास हनुमान किला (बाटी बाबा आश्रम), राजघाट, यमथरा माझा में सोमवार को भव्य धार्मिक समारोह के बीच सिया बिहारी दास महाराज ‘बाटी बाबा’ का श्रीमहंत पद पर अभिषेक किया गया। अयोध्या के प्रमुख संत-महंतों की उपस्थिति में परंपरागत वैदिक विधि-विधान के साथ उन्हें कंठी, चद्दर और तिलक लगाकर महंत पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौसेवा और संत सेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान
भजनानंदी विरक्त संत सिया बिहारी दास महाराज द्वारा स्थापित श्रीदास हनुमान किला में निरंतर चल रही गौसेवा, संत सेवा और श्रद्धालुओं के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए संत समाज ने उन्हें इस पद पर प्रतिष्ठित करने का निर्णय लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमहंत सिया बिहारी दास महाराज (बाटी बाबा) ने कहा कि संतों और समाज द्वारा दिए गए इस दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे और निरंतर सेवा धर्म के अनुसार सभी की सेवा करते रहेंगे।
प्रसादी के कारण ‘बाटी वाले बाबा’ के रूप में मिली पहचान
सरयू तट स्थित यह आश्रम संत सेवा के साथ-साथ आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। आश्रम में आने वाले प्रत्येक भक्त को श्रद्धापूर्वक बाटी का प्रसाद ग्रहण कराया जाता है, इसी कारण सिया बिहारी दास महाराज की पूरे क्षेत्र में ‘बाटी वाले बाबा’ के रूप में एक विशिष्ट पहचान है। आश्रम की आध्यात्मिक आभा के कारण यहां निरंतर संतों, राजनेताओं, समाजसेवियों और गृहस्थ श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। समारोह में जुटे अयोध्या के प्रमुख संत-महंत महोत्सव के दौरान अतिथियों का स्वागत रामायण गोवर्धन दास महाराज ने किया। इस अवसर पर चक्रवर्ती सम्राट दशरथ जी के राजमहल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य, अखिल भारतीय पंच निर्माणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, श्रीसियाराम किला के महंत करुणा निधान शरण, खाक चौक के महंत बृजमोहन दास, श्रीहनुमान किला के महंत परशुराम दास, महंत गौरी शंकर दास, पहलवान राजेश दास, महंत रमेश दास और धर्मदास पुजारी रमेश दास सहित बड़ी संख्या में संत-महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।






Views Today : 16379
Who's Online : 13