शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर हर्रैया पुलिस ने तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस ने सोमवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बलजीत सिंह पुत्र विचित्र सिंह निवासी बेबहना, सूरज सिंह पुत्र रामकृष्ण सिंह निवासी पूरे अलावल तथा गोरखनाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय राम उदार सिंह निवासी इंदौली, थाना छावनी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।






Views Today : 16067
Who's Online : 20