महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। संतों की सराय व वैष्णो नगरी अयोध्या के परम सिद्ध तपस्वी, श्रीरामप्रिया कुंज रामकोट के बैकुंठवासी महंत श्री श्री 1008 परमहंस कृष्ण शरण महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के संत-महंतों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संतों ने उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि महाराज जी भजनानंदी संत थे, जो सेवा को ही धर्म मानते थे और सदैव प्रभु का नाम जपते रहते थे। वे जीवनपर्यंत सनातन धर्म को सुदृढ़ करने में लगे रहे और श्रीधाम अयोध्या के महान संतों में उनकी विशिष्ट गणना होती थी।
भजनानंदी संत थे गुरुदेव: डॉ. स्वामी उद्धव शरण महाराज
श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर महाराज जी के शिष्य, परमहंस कृष्ण शरण चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट तथा श्रीरामप्रिया कुंज रामकोट के वर्तमान महंत डॉ. स्वामी उद्धव शरण महाराज ने कहा कि श्री गुरुदेव भगवान भजनानंदी संत थे और आज उनका 17वां वैकुंठोत्सव उन्हीं के आशीर्वाद से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्री सीताराम नाम संकीर्तन और वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अयोध्या के संत-महंतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह में जुटे अयोध्या के प्रतिष्ठित संत-महंत
श्रद्धांजलि सभा और वैकुंठोत्सव में दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रघुनाथ देशिक, सुग्रीव किला के स्वामी अनंत पद्मनाभाचार्य, महंत रामशरण दास रामायणी, अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, श्रीराम आश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती, सरयू कुंज महंत राममिलन शरण, महंत गणेशनंद दास, महंत पवनकुमार दास, महंत वीरेंद्र दास, महंत माधवदास रामायणी, महंत उत्तम दास, पहलवान राजेश दास, महंत रामरसिक शरण, हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास, संत विद्याभूषण शरण, महंत अवनीश दास, महंत रामभद्र शरण, महंत कृष्णकुमार दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत मणिराम दास, महंत रामनारायण दास, महंत गोविंद दास, महंत महेश दास, व्यास श्याम दास, कनक भवन के पुजारी दिनेश जी, संतदास, महंत मनीष दास, पहलवान घनश्याम दास और नंदकुमार मिश्र सहित मंदिर से जुड़े शिष्य-परिकर व अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






Views Today : 16378
Who's Online : 13