श्री राम शाला कुटी ट्रस्ट का होगा गठन
23 अक्टूबर को होगी अगली बैठक /
पांच सदस्यीय समिति को बैठक में जन भागीदारी की दी गई जिम्मेदारी
प्रतापगढ़। बिहार ब्लाक के चकवड ग्राम पंचायत स्थित अति प्राचीन श्री राम शाला कुटी के सुव्यवस्था व प्रबन्धन हेतु ग्राम समाज की सामूहिक बैठक जनपद के लोकपाल मनरेगा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर की अध्यक्षता में हुई। सामाजिक नेता नरेंद्र रंजन सिंह के संयोजन में आयोजित बैठक में तय हुआ की धाम में जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से श्री राम शाला विकास ट्रस्ट की स्थापना होगी। जिसके जिम्मेदार पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन आगामी 23 अक्टूबर को दोपहर १२ बजे आयोजित बैठक में होगा। ज्ञातव्य हो की कुंडा तहसील के राजस्व ग्राम चकवड का एतिहासिक संदर्भ रामायण व महाभारत से प्राचीन काल से जुड़ा है। मान्यता है की प्रभु श्री राम जी बनवास के दौरान इस स्थान पर रुके थे। वहीं महाभारत का संदर्भ की यह एक चक्र नगरी है जहाँ अज्ञात वास के दौरान पांडव रुके थे। बैठक में तय हुआ की यह प्राचीन राम शाला कुटी जन आस्था का केंद्र है जिसमे सभी के विचारों व भावों का स्वागत है। इस अवसर पर लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कुटी स्थित प्राचीन मंदिरों का दर्शन पूजन किया। आगामी 23 अक्टूबर की बैठक हेतु पांच सदस्यीय समिति आशुतोष त्रिपाठी के संयोजन में गठन कर ट्रस्ट गठन में जन भागीदारी की जिम्मेदारी दी गई। अन्य सदस्यों में धीरज चंद्र त्रिपाठी, फूल चंद्र चौरसिया, विपिन चंद्र मौर्य व अविकेश प्रताप सिंह को शामिल किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडेय, सुशील सिंह, राकेश मिश्र, पवन तिवारी, संजय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह आदि प्रमुख नागरिक गण शामिल रहे।