बस्ती (अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आज कल भागदौड़ भरी ज़िंदगी और तनाव के बीच लो ब्लड प्रेशर (Low BP / Hypotension) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है। जहाँ हाई ब्लड प्रेशर को हम खुलकर बीमारी मानते हैं, वहीं लो बीपी को अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन यह शरीर में छुपे कई रोगों का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कारण, लक्षण और घर पर तुरंत राहत पाने के नुस्खे।
लो बीपी क्या है?
जब हमारे रक्तचाप (Blood Pressure) का स्तर 90/60 mmHg से नीचे चला जाता है, तो उसे लो बीपी माना जाता है।
mayurvedahomeremedies सामान्य ब्लड प्रेशर: 120/80 mmHg ! जब हमारे रक्त चाप (Blood pressure) का स्तर 90/60 mmHg से नीचे चला जाता है। तो उसे लो बीपी माना जाता है
लो बीपी के मुख्य कारण
1. शरीर में पानी की कमी कम पानी पीना या ज़्यादा पसीना आना।
2. ब्लड लॉस चोट या किसी बीमारी से खून की कमी।
3. कुपोषण – शरीर में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी।
4. दिल की समस्या दिल का पंपिंग सिस्टम कमजोर होना।
5. गर्भावस्था गर्भवती महिलाओं में यह आम है।
6. हार्मोनल असंतुलन थायरॉयड या एड्रेनल की गड़बड़ी।
7. दवाओं का साइड इफ़ेक्ट कुछ एलोपैथिक दवाएँ बीपी घटा देती हैं।
8. तनाव, थकान और कमजोरी लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक थकावट।
लो बीपी के लक्षण बार-बार चक्कर आना आँखों के आगे अंधेरा छा जाना थकान और कमजोरी पसीना आना धड़कन का धीमा पड़ना बेहोशी तक आ जाना तुरंत राहत पाने के लिए घरेलू नुस्खे ।
1. नमक वाला पानी
लो बीपी में सबसे तेज़ असर करने वाला नुस्खा है गुनगुना पानी + एक चुटकी नमक।
नमक शरीर में सोडियम की कमी पूरी कर तुरंत बीपी बढ़ा देता है।
2. कॉफी या चाय
कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को तेज़ करता है और तुरंत बीपी को सामान्य स्तर पर लाता है।
3. किशमिश (Raisins)
रात में 10-15 किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट खाएँ। यह लो बीपी का आयुर्वेदिक उपाय है।
74. तुलसी के पत्ते
5-6 तुलसी के पत्ते रोज़ चबाने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।
5. अनार और गाजर का जूस
रक्त शुद्धि और हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सबसे असरदार।
6. लिकोरिस (मुलेठी) की चाय
मुलेठी एड्रेनल ग्लैंड को सपोर्ट करती है और लो बीपी को सामान्य करती है।
27. बादाम और दूध
रात को 4-5 बादाम भिगोकर सुबह पीसकर दूध में उबालकर पीएँ। यह कमजोरी भी मिटाता है।
8. तुलसी + शहद + अदरक
इसे सुबह लेने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और दिल मजबूत होता है।
अगर अचानक BP (रक्तचाप) कम हो जाए तोः
1. बैठ जाएँ या लेट जाएँ
गिरते BP से चक्कर और गिरने का खतरा होता है।
पैरों को थोड़ा ऊँचा करके लेट जाएँ, इससे रक्त मस्तिष्क तक आसानी से पहुँचता है।
2. पानी पिएँ
Dehydration से BP और कम हो सकता है।
गुनगुना पानी या थोड़ा नमक मिला पानी पीना फायदेमंद है।
3. हल्का स्नैक लें
शहद, ड्राई फ्रूट्स, या बिस्कुट खाने से BP जल्दी बढ़ सकता है।
4. धीरे-धीरे खड़े हों
अचानक खड़े होने से चक्कर आ सकता है।
पहले बैठें, फिर धीरे-धीरे खड़े हों।
5. गहरी साँस लें और आराम करें
तनाव या थकावट भी BP गिरने का कारण हो सकती है।
करें। 5-10 मिनट गहरी साँस और आराम करें।
6. डॉक्टर से संपर्क करें अगर लक्षण गंभीर हों
बार-बार BP अचानक गिरना, चक्कर, बेहोशी या सीने में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ।
डा० राजेश कुमार चौधरी कंसलटेन्ट फिजीशियन पटेल एस०एम०एच० चिकित्सा केंद्र, मूडघाट-बस्ती मो0नं0 9451947271