लोकपाल समाज शेखर ने डीडीओ के साथ कुंडा व बाबागंज बीडीओ से किया मनरेगा कार्यो पर संवाद 

लोकपाल समाज शेखर ने डीडीओ के साथ कुंडा व बाबागंज बीडीओ से किया मनरेगा कार्यो पर संवाद

 

डीह बलई की समस्याओ का गुणवत्ता

पूर्ण त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

 

जल प्रबन्धन व संरक्षण पर कुंडा

व बाबागंज में है अपार संभावना

 

प्रतापगढ़। लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने जिला विकास अधिकारी के एन पांडेय के साथ खंड विकास अधिकारी कुंडा व बाबागंज से मनरेगा कार्यो की शिकायतों के गुण वत्ता पूर्ण निस्तारण व विकास खंड में मनरेगा कार्यो में भावी संभावनाओ पर संवाद किया गया। लोकपाल ने बाबागंज बीडीओ को डीह बलाई ग्राम पंचायत की शिकायतों के निस्तारण में अपनी जिम्मेदार भूमिका का निर्वहन करते हुए समस्याओ का त्वरित निस्तारण करके अवगत कराने की अपेक्षा की।

 

लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने बीडीओ कुंडा प्रवीण श्रीवास्तव से ग्राम पंचायत नौबस्ता में अक्टुबर माह के द्वितीय सप्ताह में ग्राम चौपाल लगाने का निर्देश दिया। लोकपाल स्वयं चौपाल में प्रतिभाग कर मनरेगा कार्यो का जायजा लेंगे। साथ ही शिकायतों का निस्तारण करेंगे। बीडीओ बाबागंज राजेंद्र पांडेय ने आश्वस्त किया की शीघ्र ही डीह बलई की समस्याओ के निस्तारण हेतु अपेक्षित प्रयास होंगे। कुसहा के तालाब के अधूरे कार्यो को पूर्ण करा के अवगत कराया जायेगा। बीडीओ कुंडा व बाबागंज ने बताया की दोनों ही विकास खंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है जल संरक्षण व प्रबन्धन के क्षेत्र में इन दोनों ब्लाको में अपार संभावना है।

 

लोकपाल ने बीडीओ द्वय को दुवर नदी तथा बाबागंज व बिहार की प्राचीन जल धारा (अति प्राचीन बरूठी) नदी के पुनरोद्धार की संभावनाओ पर अध्ययन करके आख्या प्रस्तुत करने की अपेक्षा व्यक्त की। कहा की इन दोनों धाराओ के पुनरोद्धार के लिए लगातार जन प्रतिनिधियों व आम किसानो द्वारा माँग होती रहती रही है। प्राचीन झीलों व तालाबों के कार्य प्राथमिकता पर गुणवत्ता पूर्ण कराये जाए किसी भी दशा में प्रोजेक्ट अधूरे नही होने चाहिए।