अन्तर्जनपदीय गिरोह का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, 03 ट्रैक्टर बरामद
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों की रोक-थाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना मूर्तिहा पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, मु0अ0सं0 159/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 111(2)(2), 61(2) बी0एन0एस0, मु0अ0सं0 160/2025 व 161/2025 धारा- 316(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 61(2) बी0एन0एस0 का मुख्य आरोपी गिरफ्तार ।
o घटना के अनावरण का विवरण-
थाना मूर्तिहा पुलिस को दिनांक 29.06.25 को तीन अलग-अलग लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गेश कुमार पुत्र बेचन सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर माझा पूरे डाली जिला गोण्डा द्वारा वादीगण के ट्रैक्टरों जिन्हें रु0 25000 से 30000 प्रति माह भाड़े पर लिया गया था, किन्तु कुछ माह पश्चात् विपक्षी द्वारा न ही किराए के पैसे दिये गये और न ही ट्रैक्टर वापस किया जा रहा है । उक्त सूचनाओं पर स्थानीय पुलिस द्वारा समुचित धाराओं में कुल 03 अभियोग पंजीकृत किये गये । जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी । विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1.कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, 2. सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह, 3.रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 ट्रैक्टर बरामद कर पूर्व में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में भेजा जा चुका है । जबकि तीनों ही अभियोगों के नामजद मुख्य अभियुक्त दुर्गेश सिंह की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 18.09.2025 को पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 03 ट्रैक्टर बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त दुर्गेश सिंह को समय करीब 06.45 बजे रुपईडीहा-नानपारा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का पालन करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।
o अपराध की तरीका–
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 111(2)(2), 61(2) बी0एन0एस0, मु0अ0सं0 160/2025 व 161/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4),340(2),61(2) बी0एन0एस0 की विवेचना के साक्ष्य संकलन से अभियुक्त दुर्गेश द्वारा अपने सह अभियुक्तों 1.कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह, 2. सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह, 3.रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा के साथ मिलकर एक गैंग तैयार कर आपराधिक षड़यंत्र रचकर ट्रैक्टर मालिक / किसानों से ट्रैक्टर फाइनेन्स करवाकर ट्रैक्टर कंपनी से निकलवाकर उनसे रेलवे में ठेके के नाम पर ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर भोले भाले किसानों को ट्रैक्टर स्वामियों को बिना बताये ट्रैक्टर बेचकर फ्रॉड किया जा रहा था, घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनके कब्जे / निशानदेही से कुल 10 ट्रैक्टर (पूर्व से बरामद 07 ट्रैक्टर) बरामद हुए जो थाना स्थानीय के मुकदमे व अन्य थानों जनपद गोण्डा, जनपद गोरखपुर से संबंधित है, अभियुक्तगण के निशानदेही पर ट्रैक्टरों को जनपद सीतापुर, जनपद शाहजहाँपुर व बाराबंकी से बरामद किया गया है ।
• अभियुक्तगण का विवरणः-
1. दुर्गेश सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर मांझा पुरे डाली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा
• आपराधिक इतिहास
– अभियुक्त दुर्गेश सिंह पुत्र बेचन सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर मांझा पुरे डाली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा
1. मु0अ0सं0-160/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 61(2) बी0एन0एस0 थाना को0मुर्तिहा जनपद बहराइच
2. मु0अ0सं0-161/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 61(2) बी0एन0एस0 थाना को0मुर्तिहा जनपद बहराइच
3. मु0अ0सं0 159/2025 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(4), 340(2), 111(2)(2), 61(2) बी0एन0एस0 थाना को0मूर्तिहा जनपद बहराइच
4. मु0अ0सं0 223/2025 धारा 316(2), 352 बीएनएस थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा
5. मु0अ0सं0 224/2025 धारा 316(2), 352 बीएनएस थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा
6. मु0अ0सं0 226/2025 धारा 316(2), 352 बीएनएस थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा
7. मु0अ0सं0 314/2025 धारा 316(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना नबाबगंज जनपद गोण्डा
• बरामदगी का विवरणः-
1. ट्रैक्टर पावर ट्रैक
2. ट्रैक्टर आयसर 551
3. ट्रैक्टर महिन्द्रा 275 DI (मु0अ0सं0 159/2025 थाना मूर्तिहा से सम्बन्धित)
• गिरफ्तारी पुलिस टीम-
– थाना मूर्तिहा
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रामनरेश
2. उ0नि0 श्री अनिल यादव
3. हे0का0 सुभाष यादव
4. का0 अमित कुमार यादव
– स्वॉट/सर्विलांस-
1. श्री मनोज सिंह यादव, प्रभारी स्वाट/ सर्विलांस सेल मय टीम
2. मु0आ0 प्रदीप कुशवाहा सर्विलांस सेल
3. आरक्षी नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल
4. आरक्षी आनन्द उपाध्याय सर्विलांस सेल
मीडिया सेल, बहराइच