व्यापार मण्डल महसों के अध्यक्ष पद पर विजय गुप्ता तथा संरक्षक पद पर दिनेश पाण्डेय का किया गया चयन 

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) रविवार को कार्यक्रम संयोजक/ संचालक आदित्य नारायण के कुशल नेतृत्व मे तथा जिला *कार्यकारिणी पदाधिकारी गण सुभाषचन्द्र शुक्ल जी, बृजेश सिंह जी, विनय पाण्डेय जी* के मार्गदर्शन मे व्यापार मण्डल महसो के अध्यक्ष पद पर विजय गुप्ता तथा संरक्षक पद पर दिनेश पाण्डेय जी का चयन किया गया।

जिला कार्यकारिणी द्वारा पदाधिकारियो का सर्व सम्मति से उद्घोषणा किया गया।

कार्यक्रम मे शिवाजी, श्याम विहारी जी, चतुर्भुज पाण्डेय जी, राजन लाल जी, अमित लाल जी, अमित कसौधन जी, विकास गौड़ जी, धर्मेन्द्र भट्ट जी, अमरनाथ जी, शिव श्याम जी, प्रमोद पाल जी सहित सैकड़ो व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।