वर्षो बाद विद्यालय को मिले गणित विज्ञान अध्यापक

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) शासन की मंशा के मुताबिक स्वेच्छा से जनपद के अंदर स्थानान्तरण के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर राजा विकास क्षेत्र दुबौलिया में आज अत्यंत महत्वपूर्ण विषय गणित/विज्ञान अध्यापक के रूप में रवीउल्लाह ने कार्यभार ग्रहण किया, कहा कि गणित विज्ञान विषय में बच्चों का लर्निग स्तर और अच्छा करने का हर सम्भव प्रयास करूंगा, उल्लेखनीय है कि विगत छः वर्षों से विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में गणित विज्ञान का कोई अध्यापक नही था, इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शारदा देवी ने कहा कि विद्यालय परिवार में संख्या बढ़ने से खुशी हो रही है, जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि अब सभी विषयों की शिक्षा विद्यार्थियों को समान रूप से मिलेगी, सहायक अध्यापक घनश्याम पांडेय ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को भी ख़ुशी मिल रही है यह जानकर की गणित विज्ञान विषय अब और अच्छे से पढ़ाने के लिए योग्य और स्थायी अध्यापक आ गए हैं, कला अनुदेशक आभा सिंह, खेल अनुदेशक सत्य प्रकाश सिंह, गृह शिल्प अनुदेशक मंजूषा पांडेय, ज्ञानवेंद्र सिंह, कमला देवी, जमुना देवी, सरिता देवी आदि लोगों ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।