बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात एवं जनपद बस्ती में कई शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक पण्डित शिवहर्ष उपाध्याय जी की 45वीं पुण्य तिथि 31 जुलाई को प्रातः 8 बजे शिवहर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्रांगण में स्थिति उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई जाएगी।
तत्पश्चात अपराह्न 2.30 से प्रतिमा के समक्ष श्री राम चरित मानस के सुन्दर काण्ड पाठ का वाचन किया जाएगा ,प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शाम 6 से है।
यह जानकारी किसान शिक्षा समिति के संजय कुमार उपाध्याय ने दी।