करंट की चपेट में आकर बालिका की मृत्यु

जासं, गोटवा बस्ती: करंट  की चपेट में आने से दस वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई। नगर क्षेत्र पिपरा गौतम निवासी  रामभगत की बेटी शालू बाजार गई थी वापस आते समय  रास्ते में लगे विद्युत पोल मे लगे गये अर्थिंग वायर की चपेट मे आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन ने  अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों इसे  तो बिजली विभाग  की लापरवाही बताया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया है। घटना की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी गई है।
———————————–