डूब रहे बच्चे को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बचाया

अयोध्या धाम सुबह लगभग 08:30 बजे सरयू स्नान के दौरान रघुनंदन कुमार पुत्र शैलेंद्र कुमार पता होरीलगंज जहानाबाद का निवासी है।इस बीच नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण लगे जल बैरिकेड के अंदर 9-10 फीट गहराई होने के वजह से स्नान करने उतरा बच्चा अचानक डूबने लगा। जल बहाव की तेज धारा में आ जाने से काफी गहराई में चला गया।ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,तेजतर्रार आरक्षी नित्यानन्द यादव,हेड कांस्टेबल छात्रधारी यादव 30 बटालियन पीएसी व स्थानीय नाविक कमलेश माझी,सुमित माझी द्वारा बचाया
सहित जल पुलिस की पूरी टीम तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किये तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, अयोध्या में जल पुलिस युनिट की तैनाती से,अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।जल पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस- पास के अन्य जनपदों में भी जमकर सराहना किया जा रहा है।जल पुलिस युनिट को बधाइयाँ दी और उत्साह वर्धन किया।जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व खुशी का वातावरण बना हुआ है।