एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में संस्था सदस्य मनीष साहू ने इंटर में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर बनने पर संस्था पदाधिकारियों ने मनीष साहू का स्वागत कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या ने संयुक्त रूप से कहा की मनीष साहू पढ़ाई करने के साथ संस्था के सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर समाजहित कार्य कर रहे है और मनीष साहू ने इंटर में पूरी लगन के साथ दिन रात पढ़ाई करके सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुतेग बहादुर स्कूल के टॉपर बने है जिससे हम सभी में बहुत खुशी है और हम मनीष से आशा करते है वो भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहें और आगे चलकर देश की सेवा करें क्योंकि जिस प्रकार से मनुष्य के जीवन में हवा पानी भोजन घर कपड़ा की महत्ता होती है ठीक उसी प्रकार से मनुष्य के जीवन में शिक्षा की भी बहुत जरूरत होती है और जो विद्यार्थी माँ सरस्वती जी शरण के में आकर सच्चे मन से पूरी लगन के साथ श्रद्धा पूर्वक शिक्षक ग्रहण करने के लिए दिन रात परिश्रम करता है तो माँ सरस्वती जी के आशीर्वाद से विद्यार्थी और शिक्षा बीच एक गहरा संबंध स्थापित होता है जिससे विद्यार्थी के अंदर असीम दिव्य शक्तियां समाहित हो जाती है फिर विद्यार्थी का मन मस्तिष्क शिक्षा रूपी ज्ञान प्राप्त कर बहुत ही प्रभावशाली मजबूत हो जाता है जिससे फिर वही विद्यार्थी सदैव भारतहित नैतिक गुणों को जीवन में उतार कर अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को प्रखर रूप से निखार कर ज्ञान की गंगा बहाकर आगे चलकर भारत के उज्जवल भविष्य बनकर हर क्षेत्र में भारत देश की प्रगति उन्नति के लिए लोकमंगल की कामना के साथ भारतहित में हमेशा कार्य करेंगे क्योंकि शिक्षा वो साधन है जिसका मार्ग शास्त्र और शस्त्र का बोध कराकर शांति से लेकर महाशक्ति तक जाता है
इस दौरान मनीष साहू का स्वागत करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय पार्षद प्रीति आर्या उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार अमन कुमार सूरज मिस्त्री अभिषेक साहू सुशील राय दीपक कुमार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।