जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी से माननीय विधायक श्री गणेश चंद्र चौहान जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर,मलौली(CHC) से जुड़ी गंभीर समस्याओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।
विधायक जी ने CHC में डॉक्टरों की भारी कमी, दवाओं और उपकरणों के अभाव, तथा भवन की जर्जर स्थिति जैसी समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने विधायक जी की बातों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
विधायक श्री चौहान जी का यह प्रयास क्षेत्रीय जनता को सुलभ एवं सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।