जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर धनघटा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक श्री गणेश चंद्र चौहान जी ने क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए नगर विकास मंत्री को दो महत्वपूर्ण पत्र मिलकर दिये हैं। इन पत्रों में उन्होंने कई तेजी से विकसित होते गांवों को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की है।
उन्होंने पहले पत्र में गोविंदगंज अमौली,पौली, दुल्हा पार,परसहर,पचरा, धौरहरा,मडपौना,मठिहा, शिवबखरी शंकरपुर , मुहम्मदपुर को मिला करनगर पंचायत बनाने की मांग की । वहीं दूसरे पत्र में बड़गो समोगर, बड़गोपट्टी, भैसही, बराव, मुंडेरा शुक्ल, तामा खाजो को मिलाकर ‘बाबा बेजुनाथ धाम’ नाम से नगर पंचायत बनाए जाने का अनुरोध किया है।
यह पहल न केवल क्षेत्र की जनसंख्या और व्यापारिक गतिविधियों पर आधारित है, बल्कि बाबा बैजुनाथ मंदिर की धार्मिक महत्ता को भी समर्पित है।
श्री चौहान जी का यह कदम क्षेत्रीय जनता की उम्मीदों का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है और विकास की दिशा में एक ठोस प्रयास है।