संतकबीर नगर: गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी के पास गुरुवार को सुबह के समय दिल्ली से बिहार जा रही एक कार सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा गयी। इसके बाद कार पलट गयी। इससे ये गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पहुंचे कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने इन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। यहां पर चिकित्सक ने जांच के दाे वर्षीय मासूम बेटी को मृत घोषित कर दिया। शेष चार घायलों का यहां पर उपचार चल रहा है।
बिहार के पूर्णिया जनपद के डगरवा थाना के चम्पा बरेली गांव निवासी बहरुल अंसारी अपनी पत्नी,बच्चों व भाई के साथ दिल्ली में रहते हैं। वह दिल्ली से अपनी कार से पत्नी रेहाना,भाई जकस्त,तीन वर्षीय बेटी सनाया व दो वर्षीय बेटी इनाया के साथ अपने बिहार स्थित गांव आ रहे थे। वह कार स्वयं चला रहे थे। वह गुरुवार को सुबह करीब पांच बजे गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे चौकी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान झपकी लगने से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पड़ी मिट्टी के ढ़ेर से टकराकर पलट गयी। इससे उनके कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने इन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। यहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने दो वर्षीय इनाया को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों का यहां पर उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के बारे में स्वजन को अवगत करा दिया गया है।
——————————